सरकार ने बताया क्या हैं आंखों में होने वाले काले मोतिया के लक्षण और इसे कैसे पहचानें

एनएचएम यूपी ने बताया है कि आंखों में होने वाले काले मोतिया 'ग्लूकोमा' से आंखों में बार-बार दर्द और सिर दर्द होता है। इसमें चश्मे का नंबर बार-बार बदलता है, किनारों से धुंधला दिखता है, रात में दिखने में परेशानी होती है और दृष्टि कमज़ोर हो जाती है। इससे बचने के लिए समय पर आंखों की जांच करवाना ज़रूरी है।