सरकार ने बताया कैसे करें फर्ज़ी वेबसाइट की पहचान

दूरसंचार विभाग ने X पर वीडियो शेयर कर फेक वेबसाइट की पहचान करने के टिप्स साझा किए हैं। फर्ज़ी वेबसाइट के यूआरएल में अक्सर स्पेलिंग मिस्टेक होती है व ऐसी वेबसाइट http से शुरू होती है जबकि सुरक्षित वेबसाइट में http के बाद 's' होता है। बकौल विभाग, साइबर अपराधी भरोसेमंद वेबसाइट के डोमेन नेम में फेरबदल कर देते हैं।