सरकार ने भारत में लाखों विंडोज़ पीसी यूज़र्स के लिए उच्च गंभीरता वाले खतरे की चेतावनी जारी की है। CERT-In ने कहा कि ASUS, GIGABYTE, AMD, ASRock और MSI मदरबोर्ड में कुछ इंटेल चिपसेट का इस्तेमाल करने पर खामियां पाई गईं जिससे फिज़िकल एक्सेस वाला कोई लोकल हैकर ऑपरेटिंग सिस्टम लोड होने से पहले कंप्यूटर का एक्सेस पा सकता है।