सरकार ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और उसकी पार्टनर बीपी एक्सप्लोरेशन (अल्फा) लिमिटेड और निको लिमिटेड से $2.81 बिलियन (₹24,500 करोड़) की मांग की है। सरकार ने यह नोटिस 14 फरवरी को आए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद भेजा है। यह मामला रिलायंस के प्राकृतिक गैस के उत्पादन और बिक्री से हुई मुनाफे से संबंधित है।