सरकार ने मोबाइल यूज़र्स को नए eSIM स्कैम को लेकर किया अलर्ट, सिम को हैक कर रहे ठग

सरकारी साइबर एजेंसी I4C ने मोबाइल यूज़र्स को नए eSIM स्कैम को लेकर अलर्ट किया है। बकौल I4C, इसमें ठग नकली eSIM ऐक्टिवेशन लिंक भेजकर फिजिकल सिम को ईसिम में बदल देते हैं। इससे फोन का असली सिम काम करना बंद कर देता है सभी मेसेज-ओटीपी ठग के ईसिम पर जाने लगते हैं जिससे वे बैंक ट्रांज़ैक्शन कर लेते हैं।