सरकार ने लाखों एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए जारी की चेतावनी
भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने ऑपरेटिंग सिस्टम में खामियों का हवाला देते हुए लाखों एंड्रॉयड यूज़र्स को चेतावनी दी है। इसके मुताबिक, इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर मनमानी कोडिंग कर सकता है जिससे सेवाएं बाधित हो सकती हैं या संवेदनशील जानकारी लीक हो सकता है। OpenSSL version 3.6, 3.5, 3.4, 3.3, 3.0, 1.1.1 और 1.0.2 प्रभावित सॉफ्टवेयर हैं।