सरकार ने वेब वॉट्सऐप को लेकर जारी की एडवाइज़री, कहा- बरतें 7 सावधानियां
केंद्र सरकार ने वेब वॉट्सऐप के इस्तेमाल को लेकर एडवाइज़री जारी की है। सरकार ने कहा, "कुछ परिस्थितियों में वॉट्सऐप वेब के ऑथेंटिकेटेड सेशन का दुरुपयोग करके किसी यूज़र के वॉट्सऐप अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच बनाई जा सकती है...इसे हमेशा लॉगिन करके ना रखें...हर सेशन के बाद लॉगआउट करें...पब्लिक कंप्यूटर्स अवॉयड करें...संदेहजनक ऐक्टिविटी को लेकर सतर्क रहें...अपना अकाउंट सिक्योर करें।"