सरकार ने संसद में बताया 3 वर्षों में कितनी महिला कैडेट्स ने जॉइन किया NDA
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संसद में बताया है कि 3-वर्षों में 126 महिला कैडेट्स एनडीए में शामिल हो चुकी हैं जिनमें से केवल 5 महिला कैडेट्स ने जॉइनिंग के बाद इस्तीफा दिया है। हरियाणा से एनडीए में शामिल होने वालीं लड़कियों की संख्या सर्वाधिक 35 है। वहीं, छत्तीसगढ़, कर्नाटक व पश्चिम बंगाल से सबसे कम 1-1 कैडेट्स हैं।