केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों और नियामकों के पास बिना किसी दावे के पड़ीं ₹1.84 लाख करोड़ की वित्तीय संपत्तियां सही मालिकों को लौटाने के लिए तीन महीने का 'आपकी पूंजी, आपका अधिकार' अभियान शुरू किया है। सीतारमण ने कहा कि इन वित्तीय संपत्तियों में बैंक जमा, इंश्योरेंस, पीएफ और शेयर शामिल हैं।