सरकार बजट के आंकड़े के साथ महाकुंभ में हुई मौतों का आंकड़ा दे: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट 2025 पर कहा है, "सरकार बजट के आंकड़े के साथ महाकुंभ में जान गंवानेवाले श्रद्धालुओं के आंकड़े दे।" उन्होंने कहा, "इस समय ज़्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि महाकुंभ में लोग अपने रिश्तेदारों को ढूंढ रहे हैं...सरकार को जागना चाहिए।" गौरतलब है, भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है।