रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार खेती के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई एग्रीवोल्टिक्स नीति तैयार कर रही है। इसके तहत किसान एक ही खेत में फसल उगाने के साथ ऊंचे ढांचे पर सोलर पैनल लगाकर बिजली भी बना सकेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, सरकार का शुरुआती लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में 5 गीगावाट क्षमता विकसित करना है।