सरकार से ₹3,500 करोड़ मांग रहा किसान, बोला- अंग्रेज़ों ने हमारी ज़मीन ली थी जिसपर एयरपोर्ट बना
रायपुर (छत्तीसगढ़) के 56-वर्षीय अश्विनी बांधे नामक किसान ने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर दावा किया है कि स्वामी विवेकानंद इंटरनैशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग व गार्डन उनके परिवार की ज़मीन पर बने हैं। बकौल किसान, द्वितीय विश्व युद्ध के समय अंग्रेज़ों ने यह ज़मीन अस्थायी रूप से ली थी। किसान ने सरकार से करीब ₹3,500 करोड़ मुआवज़ा मांगा है।