सरकार से ही हुई ठगी! HAL ने फर्ज़ी कंपनी को भेज दिए फाइटर जेट के ₹55 लाख
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से ₹55 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, एचएएल ने मई 2024 में 3 फाइटर जेट्स के पार्ट्स के लिए एक अमेरिकी कंपनी से कोटेशन मांगा था। अमेरिकी कंपनी और एचएएल के बीच ईमेल पर बातचीत हो रही थी लेकिन इसी बीच एक फर्ज़ी ईमेल आया और एचएएल ने गलत पेमेंट कर दिया।