सरकार का लक्ष्य है रोज़ाना 10 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित करना: स्वास्थ्य मंत्री मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के तहत रोज़ाना 10 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित करना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा, "योजना के तहत...3.95 करोड़ मरीज़ों के इलाज पर...करीब ₹45,294 करोड़ खर्च हो चुके...हैं।" बकौल मांडविया, 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 19 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड आवंटित किया गया है।