सरकार किसानों की सिर्फ यह मांग क्यों पूरी नहीं कर रही है?: एमएसपी को लेकर सत्यपाल मलिक

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कृषि कानूनों पर किसानों के विरोध पर कहा, "अगर सरकार कानून के ज़रिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी प्रदान करती है तो इसे हल किया जा सकता है। केवल एक ही बात है तो आप (केंद्र) इसे क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं?'' बकौल मलिक, "किसान एमएसपी से कम पर समझौता नहीं करेंगे।''