वोडाफोन आइडिया का संचालन नहीं करना चाहती सरकार: सीईओ

वोडाफोन आइडिया (वीआई) के सीईओ रविंदर टक्कर के अनुसार, सरकार ने हर बातचीत में कहा है कि वह कंपनी के प्रबंधन में शामिल नहीं होना चाहती। बकौल टक्कर, सरकार चाहती है कि 'प्रवर्तक ही कंपनी चलाएं' और बाज़ार में 3 निजी टेलीकॉम कंपनियां रहें। दरअसल, कंपनी में 35.8% हिस्सेदारी के साथ सरकार वीआई की सबसे बड़ी शेयरधारक बनने वाली है।