सरकार कूटनीतिक कुशलता का परिचय दे, खुफिया तंत्र को मज़बूत बनाए: तवांग मामले पर मायावती

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा, "भारतीय सेना ने एक बार फिर चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब यह सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह अपनी कूटनीतिक कुशलता का परिचय दे।" उन्होंने कहा, "( देश को) अपने खुफिया तंत्र को और मज़बूत बनाना होगा।''