सरकार के अनुसार कोविड-19 मरीज़ों को होम आइसोलेशन का विकल्प कब चुनना चाहिए?

ताज़ा सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार, 'डॉक्टर द्वारा माइल्ड/एसिम्पटोमैटिक घोषित' हुए कोविड-19 मरीज़ घर पर आइसोलेट हो सकते हैं। को-मॉर्बिडिटी वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीज़ों को चिकित्सा अधिकारी द्वारा उचित मूल्यांकन के बाद होम आइसोलेशन की अनुमति दी जा सकती है। इम्यून-कॉम्प्रोमाइज़्ड स्थिति (एचआईवी, ट्रांसप्लांट, कैंसर थेरेपी) वाले मरीज़ों के लिए होम आइसोलेशन की सिफारिश नहीं की जाएगी।