सरकार के प्रमुख के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 20 साल

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को किसी सरकार के प्रमुख के तौर पर 20 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। पीएमओ ने लिखा, "पीएम मोदी खुद को 'प्रधान सेवक' कहते हैं...जो भारत को 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने की दिशा में काम करता है।"