केंद्र सरकार को ओएनजीसी से लाभांश के तौर पर करीब ₹5,001 करोड़ मिले हैं। इस वित्त वर्ष सभी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) से सरकार को कुल ₹23,796.55 करोड़ का लाभांश प्राप्त हुआ है। दरअसल, सीपीएसई को कर के बाद लाभ का 30% या उनकी नेटवर्थ का 5% (जो भी अधिक हो) का न्यूनतम वार्षिक लाभांश देना पड़ता है।