भारत की पहली 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया 7-दिनों बाद सोमवार को समाप्त हुई जिसमें कुल ₹1,50,173 करोड़ की बोलियां मिलीं। इसमें रिलायंस जियो ₹88,078 करोड़ मूल्य के 24,740 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम हासिल कर सबसे बड़ा बोलीदाता रहा। भारती एयरटेल ने ₹43,084 करोड़ के 19,867 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम हासिल किए। वोडाफोन-आइडिया ने ₹18,799 करोड़ और अदाणी ने ₹212 करोड़ के स्पेक्ट्रम खरीदे।