सरकार निजी क्षेत्र पर फिर भरोसा दिखा रही है: एअर इंडिया की बिक्री पर महिंद्रा

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा है कि एअर इंडिया में सरकार की हिस्सेदारी का विनिवेश करना 'भारतीय कारोबारी माहौल को रिसेट' करने जैसा है। महिंद्रा ने ट्वीट किया, "मुझ पर इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लग सकता है...सरकार नकदी की निकासी कर रही है...लेकिन वह दशकों के बाद निजी क्षेत्र पर फिर भरोसा दिखा रही है।"