सरकार निर्दोष नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रही है: हैदरपोरा एनकाउंटर पर महबूबा

हैदरपोरा एनकाउंटर में मारे गए मकान मालिक की बेटी का वीडियो शेयर कर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, "निर्दोष नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल करना, उन्हें क्रॉस फायरिंग में मरवा देना...सरकार का नियम बन गया है।" उन्होंने कहा कि इस मामले का सच सामने लाने के लिए एक विश्वसनीय न्यायिक जांच ज़रूरी है।