inshorts

सरकार ने 2022-23 सीज़न के लिए रबी फसलों पर बढ़ाया न्यूनतम समर्थन मूल्य

केंद्र सरकार ने बुधवार को 2022-23 सीज़न के लिए गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और कुसुम्भी जैसी रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की घोषणा की। गेहूं पर एमएसपी को ₹40/क्विंटल बढ़ाकर इसे ₹1975 से ₹2015/क्विंटल कर दिया गया जबकि चना पर ₹130/क्विंटल और मसूर व सरसों पर ₹400-₹400/क्विंटल की वृद्धि की गई।