सरकार ने 5% से ज़्यादा कोविड-19 पॉज़िटिविटी रेट वाले ज़िलों की सूची जारी की

सरकार ने देश के उन ज़िलों की सूची जारी की है जहां कोविड-19 पॉज़िटिविटी रेट 5% से ज़्यादा है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत 18 ऐसे ज़िले हैं जहां पॉज़िटिविटी रेट 5% से 10% के बीच है। वहीं, 10% से ज़्यादा पॉज़िटिविटी रेट वाले कुल 30 ज़िले हैं जिनमें केरल के 13 ज़िले शामिल हैं।