सरकार ने अंतरिम बजट 2024 में अलग-अलग देशों के लिए कितनी राशि आवंटित की है?
केंद्र ने अंतरिम बजट-2024 में अनुदान और ऋण के रूप में अलग-अलग देशों व कार्यक्रमों के लिए कुल ₹5,667 करोड़ आवंटित किए हैं। इसमें भूटान के लिए सर्वाधिक ₹2,068 करोड़ आवंटित हुए हैं। इसके बाद नेपाल के लिए ₹700 करोड़, मालदीव के लिए ₹600 करोड़, मॉरिशस के लिए ₹370 करोड़ और म्यांमार के लिए ₹250 करोड़ आवंटित किए गए हैं।