inshorts

सरकार ने अविवाहित महिलाओं को एनडीए परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने की दी अनुमति

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपीएससी ने शुक्रवार को कहा कि अब महिला उम्मीदवारों को भी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (एनडीए/एनए) परीक्षा, 2021 के लिए आवेदन करने की अनुमति है। बतौर यूपीएससी, केवल अविवाहित महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। पात्र महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की समयसीमा 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक है।