सरकार ने आईटी वर्कर्स के लिए जारी की एडवाइज़री, थाईलैंड में फेक जॉब रैकेट्स को लेकर चेताया
भारत सरकार ने आईटी क्षेत्र के पेशेवरों को निशाना बना रहे फेक जॉब रैकेट्स को लेकर एडवाइज़री जारी की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि थाईलैंड व म्यांमार स्थित भारतीय दूतावासों को पता चला है कि थाईलैंड में 'डिजिटल सेल्स ऐंड मार्केंटिंग एग्ज़ीक्यूटिव' पदों के वास्ते भारतीय युवाओं को लुभाने के लिए आकर्षक नौकरियों की पेशकश की जा रही है।