सरकार ने आगामी हीटवेव को लेकर जारी की स्वास्थ्य संबंधी सलाह, बताया 'क्या करें व क्या न करें'

सरकार ने आगामी हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी की है। सरकार ने 'क्या करें, क्या ना करें' बताकर नागरिकों से खुद को हाइड्रेट रखने, घर के अंदर रहने (जितना संभव हो सके), सूती कपड़े पहनने और अधिक पानी की मात्रा वाले फल खाने की अपील की है। बकौल सरकार, गर्मियों में पीक आवर्स में खाना पकाने से बचें।