inshorts

सरकार ने आयकर रिफंड की आड़ में फिशिंग करने वाले 'ड्रिनिक' मैलवेयर से लोगों को चेताया

केंद्र की कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-आईएन) ने बैंकिंग ग्राहकों को टारगेट करने वाले 'ड्रिनिक' मैलवेयर के खिलाफ चेतावनी दी है। इसमें ग्राहकों को एसएमएस के ज़रिए आयकर विभाग की वेबसाइट की तरह दिखने वाली फिशिंग वेबसाइट की लिंक भेजी जाती है। वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारियां देने के बाद यूज़र्स से एक एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है।