रक्षा मंत्रालय के एक पत्र के अनुसार, सरकार ने आरटीआई के तहत सैन्य भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर सूचनाएं साझा करने से इनकार किया है। मंत्रालय के अनुसार, संबंधित फाइल को 'सीक्रेट' अंकित किया गया है। सरकार से मौजूदा भर्ती योजना की जगह अग्निपथ को लॉन्च करने पर अंतर-मंत्रालयी विचार-विमर्श और इसके कारणों के बारे में जानकारी मांगी गई थी।