सरकार ने भारत के कोविड-19 प्रबंधन पर न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) के 'आईसीएमआर ने राजनीतिक कारणों से रिसर्च को दबाया' दावे वाले हालिया लेख को अप्रासंगिक, निर्रथक और शानदार टीकाकरण से ध्यान भटकाने वाला बताया है। एनवाईटी ने दावा किया है, "आईसीएमआर ने उभरते खतरे के बावजूद कोविड-19 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशावादी एजेंडे के
अनुरूप निष्कर्ष दिए।"