वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ₹22,842 करोड़ के एबीजी शिपयार्ड बैंक फ्रॉड केस पर कहा है, "एनडीए सरकार ने इस केस का पता लगाने और कार्रवाई करने में बेहद कम समय लिया।" उन्होंने कहा, "बैंकों की हालत कुल मिलाकर सुधरी है।" सीबीआई ने एबीजी शिपयार्ड, उसके पूर्व एमडी ऋषि कमलेश अग्रवाल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।