केंद्र ने नए नियमों के तहत टपरवेयर, एमवे व ओरिफ्लेम जैसी ग्राहकों को सीधे सामान बेचने वाली कंपनियों के पिरामिड स्कीम व धन परिचालन योजनाओं को बढ़ावा देने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बकौल आदेश, कंपनियों को रिफंड, एक्सचेंज व शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी मुहैया करानी होगी। कंपनियों को 90 दिन के अंदर आदेशों का अनुपालन करना होगा।