सरकार ने एलआईसी में ऑटोमेटिक रूट से 20% तक एफडीआई की अनुमति दी: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स हैं कि केंद्रीय कैबिनेट ने भारत का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी एलआईसी में ऑटोमेटिक रूट से 20% तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की शनिवार को अनुमति दे दी। बकौल रिपोर्ट्स, कैबिनेट ने मौजूदा एफडीआई नीति में भी बदलाव किया है। एलआईसी ने अपने आईपीओ के लिए इसी महीने सेबी के पास दस्तावेज़ जमा किए थे।