सरकार ने कपास आयात पर इस साल 30 सितंबर तक सीमा शुल्क से दी छूट

केंद्र सरकार ने कपास आयात पर 14 अप्रैल (गुरुवार) से 30 सितंबर, 2022 तक सीमा शुल्क की छूट देने की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इससे पूरे कपड़ा क्षेत्र को लाभ होगा, उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और साथ ही कपड़ा निर्यात को भी फायदा होगा। फिलहाल कपास आयात पर 5% बीसीडी और 5% एआईडीसी लगता है।