केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने कार निर्माताओं के लिए पिछली सीट बेल्ट के लिए अलार्म सिस्टम लगाना अनिवार्य करने के वास्ते नियमों का मसौदा जारी किया है। हाल में टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हुई थी। पिछली सीट पर बैठे मिस्त्री ने हादसे के वक्त कथित तौर पर सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।