सरकार ने किन 74 दवाओं की कीमतें कर दी हैं तय?

दवाओं की कीमतों के नियामक एनपीपीए ने डायबिटीज़ और उच्च रक्तचाप की दवाओं समेत 74 दवाओं का खुदरा मूल्य तय कर दिया है। डेपाग्लिफ्लोज़िन, सिटाग्लिप्टिन और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एक्सटेंडेड-रिलीज़) की एक टैबलेट की कीमत ₹27.75 जबकि टेल्मिसर्टन और बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट की कीमत ₹10.92 होगी। मिर्गी और न्यूट्रोपेनिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का मूल्य भी तय हुआ है।