केंद्र सरकार ने त्योहारों के आगामी सीज़न से पहले रेलवे के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 78 दिन का उत्पादकता आधारित बोनस देने का ऐलान किया है। केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस फैसले से 11.56 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। ठाकुर ने बताया कि इस पर ₹1,985 करोड़ खर्च होंगे।