सरकार ने कोविड-19 केस बढ़ने के बीच जोखिम वाले देशों की अपडेटेड सूची की जारी

केंद्र ने देश में कोविड-19 मामले बढ़ने के बीच जोखिम वाले देशों की अपडेटेड सूची जारी की है। सूची में यूके समेत यूरोप के देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राज़ील, बोत्सवाना, चीन, घाना, मॉरीशस, न्यूज़ीलैंड, ज़िम्बाब्वे, तंज़ानिया, हॉन्ग-कॉन्ग, इज़रायल, कांगो, इथोपिया, कज़ाकिस्तान, केन्या, नाइजीरिया, ट्यूनीशिया और ज़ाम्बिया शामिल है। इन देशों के नागरिकों के लिए अतिरिक्त नियम लागू किए गए हैं।