सरकार ने कोविड-19 मरीज़ों के होम आइसोलेशन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत मरीज़ों को हवादार कमरे में रहने, शरीर का तापमान व ऑक्सीजन मॉनिटर करने की हिदायत दी गई है। उपचार के लिए पैरासिटामॉल, कफ सिरप (ज़रूरत पर) व भाप लेने को कहा गया है और घर पर रेमडेसिविर/बुडेसोनाइड का इस्तेमाल न करने को कहा गया है।