केंद्र सरकार ने कोविड-19 से लड़ते हुए जान गंवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के परिजनों को 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज' (पीएमजीकेपी) के तहत मिलने वाली बीमा योजना को 19 अप्रैल 2022 से 180 दिनों की अवधि के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है, पीएमजीकेपी योजना के तहत कोविड-19 की लड़ाई में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों को ₹50 लाख का बीमा कवर दिया जाता है।