आटे की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने गेहूं के आटे के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति के लिए मौजूदा नीति में संशोधन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। बकौल केंद्र, इससे वंचित वर्ग के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी। मई-2022 में भारत ने हीटवेव और रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनज़र गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था।