नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू एयरलाइंस को 18 अक्टूबर से बिना किसी क्षमता प्रतिबंध के उड़ान भरने की अनुमति दी है। आधिकारिक आदेश में कहा गया, "एयरलाइंस/एयरपोर्ट संचालक यह सुनिश्चित करेंगे कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।" साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू किया जाना अनिवार्य होगा।