सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल की बिक्री को नियंत्रण मुक्त करने की मंज़ूरी दी
सरकार ने बुधवार को घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल की बिक्री को नियंत्रण मुक्त करने को मंज़ूरी दे दी। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि अब घरेलू कंपनियां अपना कच्चा तेल सरकारी कंपनियों के साथ-साथ घरेलू बाज़ार में किसी भी निजी कंपनी को बेच सकती हैं। इसे अक्टूबर 2022 से लागू किया जाएगा।