सरकार ने चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर घोषित किया

जल शक्ति मंत्रालय ने बताया है कि कंप्यूटर से भी तेज़ दिमाग के लिए मशहूर कॉमिक कैरेक्टर चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर घोषित किया गया है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने डायमंड टून्स के साथ करार किया है जिसके तहत कॉमिक्स रिलीज़ की जाएंगी। बकौल सरकार, इस प्रोजेक्ट का अनुमानित बजट ₹2.26 करोड़ है।