केंद्र ने भारत में जन्मे इस्लामी उपदेशक ज़ाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर प्रतिबंध 5 साल के लिए बढ़ा दिया है। आईआरएफ को पहली बार 17 नवंबर 2016 को भारत में गैर-कानूनी संगठन घोषित किया गया था। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, आईआरएफ उन गतिविधियों में शामिल है जो देश की सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं।