सरकार ने ज़ूम यूज़र्स के लिए जारी की चेतावनी, ऐप अपडेट करने को कहा

सरकार के भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) ने हाल ही में ऑनलाइन मीटिंग प्लैटफॉर्म ज़ूम के यूज़र्स के लिए ‘मध्यम गंभीरता’ की चेतावनी जारी की। दरअसल, सीईआरटी-इन ने सुरक्षा खामियों का पता लगाया है जिससे बाहरी हमलावर अनुमति के बिना भी मीटिंग के ऑडियो-वीडियो हासिल कर सकते हैं। सीईआरटी-इन ने यूज़र्स को ऐप अपडेट करने की सलाह दी है।