सरकार के अनुसार, देश में कोविड-19 के 3,42,923 सक्रिय मामले हैं जिनमें से सर्वाधिक 1.99 लाख सक्रिय मामले (56.80%) केरल में हैं। केरल के बाद महाराष्ट्र (53,220), तमिलनाडु (16,549), कर्नाटक (15,782), आंध्र प्रदेश (14,412) और मिज़ोरम (13,525) में सर्वाधिक सक्रिय मामले हैं। बकौल सरकार, 34 ज़िले अब भी 10% से अधिक साप्ताहिक संक्रमण दर रिपोर्ट कर रहे हैं।