सरकार ने जारी की खाद्य सुरक्षा कानून को अमल में लाने वाले सर्वश्रेष्ठ राज्यों/यूटी की सूची

केंद्र ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अमल में लाने से संबंधित पहला स्टेट रैंकिंग इंडेक्स जारी किया है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सामान्य श्रेणी में ओडिशा, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश शीर्ष पर हैं जबकि विशेष श्रेणी में त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम सर्वश्रेष्ठ हैं। यह रैंकिंग कवरेज, डिलीवरी प्लैटफॉर्म व पोषण पहलों जैसे बिंदुओं पर आधारित है।